हरदोई: हरदोई में महिला परिचालक बनने के लिए 450 से अधिक महिलाओं ने किए आवेदन, 116 पदों पर होनी है भर्ती
Hardoi, Hardoi | Mar 30, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए हरदोई कार्यालय में 450 से अधिक आवेदन जमा किए गए हैं। सोमवार को हरदोई सहित विभिन्न जिलों की महिला अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेख जमा किए।हरदोई डिपो के तहत हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, कन्नौज और गोला क्षेत्र आते हैं। इन डिपो में कुल 116 महिला परिचालकों की भर्ती होनी है।