हिसुआ: हिसुआ रोड में उत्पाद विभाग पुलिस ने की नाकाबंदी, गैस टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Hisua, Nawada | Mar 3, 2026 नवादा पुलिस ने होली के मद्देनजर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद टीम ने गैस टैंकरों में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की और दो चालकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई हिसुआ के महुली पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी के दौरान की गई।