सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के पहरा मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।