कनाड़िया: महापौर ने किया ₹30 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन, होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक बनेगी लिंक रोड
इंदौर में इन दिनों सड़क निर्माण के काम लगातार किये जा रहे है,आज मास्टर प्लान के तहत बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किया गया,करीब 30 करोड़ की लागत से होटल प्राइड से सिटी फॉरेस्ट तक लिंक रोड निर्माण कार्य किया जाएगा,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूजा पाठ के बाद इस काम की शुरुआत की।