मंदसौर: हत्या व तस्करी का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया ने दी जानकारी।
मंदसौर से गुजरात में पेशी पर गया तस्करी और हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी के हथकड़ी सहित फरार हो गया। मामले में एक एएसआई, एक हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मंदसौर जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी दशरथ पिता ओमप्रकाश जाट एनडीपीएस और हत्या के मामले में जेल में बंद था।