मंदसौर: आशा-उषा और सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
मंदसौर जिले की आशा, ऊषा, आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द से जल्द उनकी मांगों का निराकरण करने की मांग की गई। आशा उषा सहयोगिनी कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि उन्हें लंबे समय से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है।