रायपुर रानी: मानकपुर गांव पिंजौर के निवासी सुनील धीमान को भाजपा पार्टी ने ओबीसी मोर्चा का दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी द्वारा मानकपुर गांव पिंजौर के निवासी सुनील धीमान को भाजपा ओबीसी मोर्चा का लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बनाया है। नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील धीमान ने शनिवार को बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष में से जिला पंचकूला की उन्हें कमान सौंपी है।