बस्तर जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को बास्तानार विकासखंड में जन चौपाल का व्यापक आयोजन किया गया। लोहंडीगुड़ा और बकावंड विकासखंडों की सफलता के बाद, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आज सुबह 10 बजे से ही जायजा लिया।