बुधवार को देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक देहरा में नेशनल हाईवे 503 पर एक कार तथा बाइक की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में बाइक सवार के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है,जिसे एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सिवील अस्पताल देहरा पहुंचाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।