बदायूं: सिमरिया गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी, बाइक सवार युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 13, 2024 थाना अलापुर क्षेत्र के सिमरिया गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार रोहित को टक्कर मार दी। परिजन रोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दि।या ट्रैक्टर ट्राली चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल अस्पताल के कर्मचारियों ने रोहित के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और थाना अलापुर पुलिस को सूचना दे दी।