डिबाई: डिबाई नगर पालिका परिषद की कान्हा गौशाला का विधायक सीपी सिंह व चेयरमैन अरुण ठाकुर ने पूजा अर्चना कर किया शिलान्यास
डिबाई के डंपिंग ग्राउंड के निकट विधायक सीपी सिंह व चेयरमैन अरुण ठाकुर ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर कान्हा गौशाला का शिलान्यास किया है। आगामी 6 माह में गौशाला बनकर तैयार हो जाएगी। गौशाला में 500 से अधिक गोवंश रह सकेंगे।