डिबाई: रामघाट तिराहे से विधायक सीपी सिंह ने कमर्शियल विद्युत लाइन के कार्य का पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ
रामघाट क्षेत्र के लोगों को अब कमर्शियल विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने कमर्शियल लाइन कार्य का पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर शुभारंभ किया है। कमर्शियल लाइन चालू होने से लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।