डिबाई: डिबाई के नारायणपुर के निकट कोहरे में अनियंत्रित होकर आपस में टकराई तीन कार, चार लोग घायल
सोमवार की सुबह अलीगढ़ अनूपशहर रोड स्थित गांव नारायणपुर के निकट कोहरे में तीन कर आपस में टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसे में तीनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।