नागलवाड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला शव क्षेत्र के बामनियापुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुनील पिता सुखलाल (18) निवासी बामनियापुरा, नागलवाड़ी अपने घर के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत युवक को नीचे उतारा।