सत्तर कटैया: सिहौल के एक युवक की बिजली करेंट से मौत होने पर जिला पार्षद प्रतिनिधि ने उनके घर जाकर जताई संवेदना, दिया ढ़ाढ़स
सिहौल गांव के एक युवक रमण कुंवर की बिजली करेंट से मौत हो जाने के बाद सत्तर कटैया पश्चिमी के जिला पार्षद प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने सिहौल गांव पहुंचकर परिवार के लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी लेकर इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा। युवक के निधन से परिवार के लोग काफी मर्माहत हैं।