परैया प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित टिकारी रोड में लंबे समय से जल जमाव की विकराल समस्या से लोग परेशान थे। जिसको लेकर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख सुनीता पांडेय द्वारा RCC नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। बाजार चौक के निकट से अशोक उच्च विद्यालय तक नाली बनने से बाजार के पानी निकासी की समस्या को दूर करते हुए जलजमाव से भी सभी को निजात मिलेगी।