हरिद्वार: हरिद्वार जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, शुक्रवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
हरिद्वार जनपद में देर रात से भारी बारिश होने का सिलसिला जारी है। सुबह मौसम विज्ञान केंद्र ने भी हरिद्वार जनपद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। बारिश को देखते हुए हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया। शुक्रवार सुबह सात बजे इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार ऑनलाइन क्लास जारी रख सकते हैं।