रानिया: रानियां क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला को 30 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Rania, Sirsa | Sep 16, 2025 पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान रानियां क्षेत्र की ढाणी सतनाम सिंह क्षेत्र से एक महिला को 30 ग्राम 5 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे के दौरान यह जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि एएनसी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को ढाणी सतनाम सिंह घग्घर पुल क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला दिखाई दी l