अंबाह: बड़फरा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा: अज्ञात बाइक सवार ने दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
Ambah, Morena | Oct 27, 2025 अंबाह में बड़फरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में हिंगावली गांव के राजेन्द्र शर्मा और उनकी पत्नी रामकली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे राजस्थान से लौट रहे थे, तभी अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया।