झांसी: गुरसरांय नगर मे जिला विद्यालय निरीक्षक की देखरेख में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई सम्पन्न
Jhansi, Jhansi | Feb 29, 2024 गुरसरांय नगर में उत्तरप्रदेश बोर्ड परीक्षा इण्टर मीडिएट के गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सम्पन हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक झाँसी राजेश सिंह एवं सहयोगी टीम के मिलन गुप्ता ने खेर इन्टर कॉलेज में स्ट्रोंग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। तथा सी सी टी वी कैमरों की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।