झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता हॉस्टल में बंदरों की दहशत, छात्रों को सता रहा बंदरो के काटने का खतरा
Jhansi, Jhansi | Feb 29, 2024 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता हॉस्टल में बंदरों का आतंक देखने को मिल रहा है। छात्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। छात्रों का कहना है कि वह बंदरों के आतंक की वजह से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं। खाना सही से नहीं खा रहे हैं कभी-कभी तो खाना खाते समय बंदर थाली हाथ से छीन कर ले जाते हैं।