ग्वालियर गिर्द: सिगोरा के जंगल से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ा इनामी डकैत, पूछताछ जारी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी थाना पुलिस और इनामी डकैत जंडेल सिंह गुर्जर के बीच मुठभेड़ हो गई। आपको बता दें सिगोरा के बीहड़ में डकैत ने पुलिस पर 3 से 4 फायर किए। जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की और घेराबंदी कर डकैत जंडेल को पुलिस ने पकड़ लिया है।