गाज़ीपुर: कासिमाबाद में संत पंकज जी महाराज ने मानव जीवन की सार्थकता, भक्ति, सदाचार और नशामुक्त समाज का दिया संदेश
गाजीपुर में संत पंकज जी महाराज की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के दौरान एक भव्य सत्संग सभा का आयोजन किया गया। कासिमाबाद विकासखंड के ग्राम सोनबरसा स्थित जयगुरुदेव आश्रम के निकट पहुंचे संत पंकज जी महाराज ने मानव जीवन की सार्थकता, भक्ति, सदाचार और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।