माधौगढ़: थाना के पास नाला निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, सभासद ने कहा- सरकारी धन का हो रहा है बंदरबांट
माधौगढ़ नगर में थाना के पास सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास नाला निर्माण चल रहा है,जिसको लेकर सभासद अरविंद सिंह सेंगर ने आरोप लगाकर बताया कि इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है,जिसकी वजह से यह नाला काफी समय तक नहीं चल सकेगा जबकि सरकार के द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है,दिन मंगलवार समय 2 बजे नाला निर्माण को लेकर सभासद ने जानकारी दी है।