कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी में बजरंग दल का हंगामा, रोड किया जाम; ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप
चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी में घर के बाहर खड़ी कार की फोटो खींचने पर हंगामा हो गया बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा और रोड को जाम कर दिया इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया घंटो चले हंगामा के बाद कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का शासन देते हुए पुलिस ने मामले को शांत कराया।