भीलवाड़ा: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली, बजट घोषणाओं की प्रभावी क्रियान्विति पर चर्चा
जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बजट घोषणाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जिले में प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।