झालरापाटन: राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई, भाजपा मंडल ने झालरापाटन में कार्यक्रम आयोजित किया
झालरापाटन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे पार्टी की स्तंभ रहीं राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चांदवाड, महामंत्री भानु खत्री, पुलकित अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष कमल सोनी, भूपेंद्र जैन, मंत्री संदीप रावल, और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित की।