झालरापाटन: झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने एक चैन स्नैचर को गिरफ्तार कर सरकारी अध्यापिका से लूटी गई सोने की चेन बरामद की
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने सरकारी अध्यापिका से सोने की चेन लूटने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अध्यापिका से सोने की चेन लूटने वाले के मामले में कोटा आनंदपुरा के रहने वाले शाहनवाज उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है।