झालरापाटन: रामगंजमंडी में किराएदार दंपति के झगड़े में बीच बचाव करने गई 60 वर्षीय महिला के सिर में लगा पत्थर, गंभीर घायल
रामगंज मंडी में एक वृद्ध महिला पति-पत्नी के झगड़े में बीच-बचाव करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे वृद्धा को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रामगंज मंडी उत्तम नगर में किराए पर रह रही 60 वर्षीय बाली बाई ने अपने मकान में रह रहे एक अन्य किरायेदार दंपति के बीच हो रहे झगड़े को शांत करवाने का प्रयास कर रही थी।