झालरापाटन: कमलपुरा हाईवे पर ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल मिला, वह जयपुर सामोद का निवासी है
झालावाड़ के समीप कमलपुरा हाईवे पर रविवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया। हाईवे पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसकी पहचान जयपुर के सामोद निवासी गिरधारी के रूप में हुई है।गिरधारी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सुबह करीब 10 बजे घायल को झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।