कालका: पिंजौर के ईशरनगर में कांग्रेस ने चलाया घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान, विधायक रहे मौजूद
कालका से विधायक प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में पिंजौर के ईशरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान चलाया गया। इस मौके पर विधायक प्रदीप चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर दुकानदारों, राहगीरों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। इस मौके पर पंचकूला से जिला परिषद के अध्यक्ष सुनील शर्मा, पवन कुमारी मौजूद रहे।