बिजुरी वन परिक्षेत्र में ग्राम पंचायत थानगांव अंतर्गत ग्राम बैगा डेबरा में सोमवार की दोपहर 1बजे अज्ञात जंगली जानवर ने गाय का शिकार करते हुए उसे अपना आहार बना लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि गांव में पहले भी चीते की चहल कदमी बनी हुई थी और उसी ने शिकार कियाहोगा।