ललितपुर: ग्राम रोड़ा में पानी की परेशानी, महिलाएं सिर पर पानी रखकर पानी ढो रही हैं, वीडियो आया सामने
ललितपुर में अभी से पेयजल संकट देखने को मिल रहा है ललितपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम रोड़ा में पानी की दिक्कत देखने को मिली है। यहां पर महिलाएं सिर पर पानी ला रही हैं तो वहीं कुछ लोग साइकिल और मोटरसाइकिल से पानी की ढुलाई कर रहे हैं।जिसका की एक वीडियो आज गुरुवार को सामने आया है। कई स्थानों पर नल तो लगे हुए हैं लेकिन वह सूखे हैं उनमें एक बूंद पानी नहीं है।