भैंसदेही क्षेत्र के ग्राम राक्सी निवासी ब्लाइंड महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की सदस्य दुर्गा यादव से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री निवास पर CM डाक्टर मोहन यादव ने भेंट की। दुर्गा यादव सहित टिम ने अपने उत्कृष्ट खेल से प्रदेश के साथ ही पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने सभी को पुष्प गुच्छ भेंट की।