किशनगढ़ बास में अंबेडकर जयंती मनाने के लिए बैठक, बाइक रैली, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारा भी होगा
Kishangarhbas, Alwar | Apr 1, 2026
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती को इस बार बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को लेकर बुधवार दोपहर 2:00 बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति की बैठक अंबेडकर भवन भुरपहाड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष छुट्टन लाल ने की। बैठक में समाज के अनेक लोगों ने भाग लेकर 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर चर्चा की।