आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर फिरोजाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने रामवीर पांडेय की कार को टक्कर मार दी। हादसा देव टेक्निकल कैंपस के सामने नगला रामबक्स के पास हुआ। टक्कर से स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई और कार में रखा सरसों का तेल सड़क पर फैल गया। पत्नी प्रतिभा पांडे घायल हुईं और निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।