कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी स्टेट हाइवे 91 पर सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात ने प्राथमिक उपचार कर बाइक चालक की हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।