बरही: एसडीओ के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने रियाडा कंपनियों की जांच की
बरही कोनरा स्थित रियाड़ा भूमि पर संचालित विभिन्न स्टील एंड एलॉय प्लांटो की जांच करने जिला एवं राज्य के पांच सदस्यीय टीम पहुंची। बरही एसडीओ जोहन टुड्डू के नेतृत्व में कारखाना निरीक्षक श्रम पदाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी, प्रदूषण विभाग की टीम ने सभी प्लांटो का विभिन्न दृष्टिकोणों से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सभी ने बरही एसडीओ कार्यालय में बैठक किया l