शाजापुर: हाथ ठेले में सब्जी लेकर घर जा रहे एक विक्रेता को कार ने पीछे से मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
शाजापुर में गुरुवार रात लगभग 10 बजे शहरी हाईवे पर बस स्टैंड के सामने हाथ ठेले में सब्जी लेकर घर जा रहे सब्जी विक्रेता को कार ने आगे टक्कर मार दी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज दो दिन बाद सामने आया है। घायल सब्जी विक्रेता आसिफ का जिला अस्पताल में उपचार जारी है वहीं कोतवाली और यातायात पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर चालक की तलाश कर रही है।