शाजापुर: सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर 6 युवकों से लाखों रूपये की ठगी, कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया
शाजापुर कोतवाली पुलिस ने भारतीय सेना में नौकरी के नाम पर 36 लाख के करीब राशि लेकर ठगी करने वाले आरोपी दरबार सिंह पिता चंद्रसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी शाजापुर में खालसा एकेडमी के नाम से ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था।कोतवाली पुलिस जांच और पूछताछ कर रही है।