आरा: सहार के बुरुही बाजार पर बेलगाम पिकअप ने बाजार कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार रिटायर्ड आर्मी जावान को रौंदा, मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 5, 2024 जिले के सहार थाना क्षेत्र के बुरुही बाजार पर गुरुवार की रात बेलगाम पिकअप ने बाजार कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार रिटायर्ड आर्मी को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया।