आरा: जगदीशपुर गांव में घर के बाहर बैठने का विरोध करने पर एक राजमिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
Arrah, Bhojpur | Apr 5, 2024 भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की रात घर के बाहर बैठने का विरोध करने पर एक राजमिस्त्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को चाकू गर्दन पर मारी गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।