इटाढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में परिवार नियोजन पखवाड़ा के अंतर्गत एक दिवसीय महिला बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.एन. उपाध्याय की देखरेख में किया गया। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिवार नियोजन के स्थायी उपाय के रूप में बंध्याकरण ऑपरेशन कराया।