जयसिंहपुर: जयसिंहपुर के तहत पंचायत मझेंड़ा में कल देर रात मुर्गियों के अड्डे पर गिरी आसमानी बिजली, मलिक को हुआ ₹70,000 का नुकसान
बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर के तहत पंचायत मझेंड़ा में कल देर रात मुर्गियों के अड्डे पर आसमानी बिजली करने से मलिक को लगभग 70000 रुपए का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि इस आसमानी बिजली गिरने से उनकी कई मुर्गियां जल कर राख हो गई तो कई मुर्गियां बुरी तरह से घायल हो गई है। इसके साथ ही उनके शेड को भी काफी नुकसान पहुंचा है।