कोटवा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोटवा में बनाए जा रहे हैं छह पिंक बूथ, जहां महिलाएं करेंगी मतदान
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोटवा में छह पिंक बूथ बनाया जा रहा है,जहां महिलाएं मतदान कराएंगी। गुरुवार शाम 5 बजे बीडीओ सह एआरओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि शिवधर अनूठा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व मठबनवारी उच्च विद्यालय में छह बूथ बनाया गया। जहां केवल महिला कर्मी 55 सौ मतदाताओं का मतदान कराएंगी। इसे विशेष रूप से सजाया जा रहा है,ताकि यहां अलग माहौल बनाया जाए।