पुरैनी मुख्यालय के श्री शंकर गौशाला में 4 दिसंबर से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान अयोध्या धाम से पधारे हुए कथावाचक के द्वारा भगवान कृष्ण व भगवान राम के विभिन्न कथाओं के प्रसंग कह गए। रविवार को रासलीला भी दिखाई गई। पूरे प्रवचन कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद रही।