हुसैनाबाद: तेज रफ्तार का कहर: जपला-दंगवार सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
हुसैनाबाद जपला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब जपला–दंगवार मुख्य सड़क पर नदियांई गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को आनन-फानन में हुसैनाबाद