गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री एवं माननीय पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अमरकंटक पहुंचकर पुण्यसलिला, प्राणदायिनी मां नर्मदा की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने चराचर जगत के मंगल एवं कल्याण की कामना करते हुए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान मरवाही विधायक प्रणव मरपची भी मौजूद रहे।