सुल्तानपुर: कलेक्टरी के पीछे स्थित वेंडरजोन के दुकानदारों ने जिलाप्रशासन से गोपालदास पुल की सड़क वेंडरजोन की सड़क से जोड़ने की करी मांग
सुलतानपुर के कलेक्टरी के पीछे स्थित वेंडर जोन के दुकानदारों द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई है कि वेंडर जोन की सड़क को गोपालदास की सड़क से जोड़ दिया जाए। जिससे वेंडर जोन तक ग्राहक आसानी से आ सके। साथ ही चौक,घंटाघर,रुद्रनगर जैसी जगहों पर लगने वाली दुकानों को भी यहां शिफ्ट किया जाए। जब तक दुकानें वहां लगती रहेगी तब तक वेंडर जोन में ग्राहक नहीं आयेंगे।