हरदोई: बेनीगंज के बढ़ाइन पुरवा में स्थिति सांगवान पोल्ट्री फार्म के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Mar 11, 2024 सोमवार को दोपहर 3 बजे बेनीगंज के बढ़ाइन पुरवा में स्थिति सांगवान पोल्ट्री फार्म के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया है।ज्ञापन में बताया गया है की सांगवान पोल्ट्री फार्म में अंडा का कारोबार होता है। पोल्ट्री फार्म की वजह से यहां आस-पास के दर्जनों गांव में बदबू और मक्खियों का आतंक है।